जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
रविवार से लापता किशोर का शौचालय के पीछे मिला शव प्रतापगढ़: बेंती में बागेश्वर धाम सरकार की कथा को लेकर प्रशासन मुस्तैद, डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां* रारीकला पीली नदी घाट पर छठ पूजा संपन्न टेंट हटाते समय हाइटेंशन तार की चपेट में आया युवक माता-पिता, गुरु और मित्र के यहां बिना बुलावे जाना अनुचित नहीं : श्यामजी महाराज सिगरामऊ व जमऊपट्टी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन,
सुल्तानपुर

रविवार से लापता किशोर का शौचालय के पीछे मिला शव

हत्या की आशंका से सनसनी

चांदा, सुल्तानपुर। चांदा कोतवाली क्षेत्र के घूरीपुर गांव में सोमवार सुबह 16 वर्षीय दलित किशोर अमन पुत्र रामचरन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सार्वजनिक शौचालय के पीछे मिला। किशोर रविवार से लापता था। गांव से करीब 100 मीटर दूर शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने किशोर की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ महिलाओं ने पिता-पुत्र को एक साथ देखे जाने की जानकारी दी थी, हालांकि इसकी पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। सूचना पर पहुंची चांदा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किशोर की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।