जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
रविवार से लापता किशोर का शौचालय के पीछे मिला शव प्रतापगढ़: बेंती में बागेश्वर धाम सरकार की कथा को लेकर प्रशासन मुस्तैद, डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां* रारीकला पीली नदी घाट पर छठ पूजा संपन्न टेंट हटाते समय हाइटेंशन तार की चपेट में आया युवक माता-पिता, गुरु और मित्र के यहां बिना बुलावे जाना अनुचित नहीं : श्यामजी महाराज सिगरामऊ व जमऊपट्टी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन,
सुल्तानपुर

छठ पूजा को लेकर देर रात सीताकुंड घाट पहुंचे एसपी, सुरक्षा व्यवस्था परखी

प्रातःकालीन अर्घ्य के मद्देनजर अधिकारियों को दिए निर्देश, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर रहा जोर

सुल्तानपुर। छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। रविवार देर रात पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित सीताकुंड घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सायंकालीन पूजा संपन्न होने के बाद घाट परिसर की व्यवस्थाओं को परखा और सोमवार सुबह होने वाले अर्घ्य व पूजा के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और घाट तक सुगम आवागमन सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूजा के दौरान घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहे और भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।