जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ : पांच दिन से लापता युवक का शव पीली नदी में मिला, हत्या की आशंका ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक; युवक की मौत बदलापुर खुर्द में महिलाओं ने रखा ज्युतिया व्रत राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने शिक्षक सभागार भवन का किया लोकार्पण, किया पौधरोपण संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन की तैयारियां तेज प्रतापगढ़: श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा उमरा के तत्वावधान में निःशुल्क चेचक प्रतिरोधी शिविर का आयोजन
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ : पांच दिन से लापता युवक का शव पीली नदी में मिला, हत्या की आशंका

*इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, जांच में जुटी पुलिस*

आसपुर देवसर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत ढकवा छतौना वार्ड नंबर-3 निवासी अखिलेश निषाद उर्फ टिंकू (24) पुत्र जीवधन उर्फ गोली निषाद, जो पिछले पांच दिनों से लापता था, उसका शव बदलापुर थाना क्षेत्र गांव मरगूपुर पीली नदी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार अखिलेश के लापता होने के बाद परिवार लगातार उसकी तलाश कर रहा था। इसी दौरान घर से लगभग 8 से 9 किलोमीटर दूर जिला जौनपुर थाना बादलपुर क्षेत्र मरगूपुर गांव में पीली नदी में मिले एक अज्ञात युवक के शव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो देखने के बाद परिजन बदलापुर थाने पहुंचे और शव की पहचान अखिलेश निषाद के रूप में की। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अखिलेश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था तथा उसकी दो बहनें हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार नगर पंचायत क्षेत्र में होने के बावजूद जर्जर मकान में रहने को मजबूर है। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जौनपुर भेज दिया। परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

*वार्ड नंबर 20 जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी* *जनता के सुख-दुख में साथ रहना ही हमारी प्राथमिकता : महेंद्र प्रताप यादव*