टेंट हटाते समय हाइटेंशन तार की चपेट में आया युवक
बक्सा के बशारतपुर में युवक की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा मेडिकल कॉलेज
बक्शा जौनपुर स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित बशारतपुर गांव में लगे टेंट को हटाते समय रविवार देर शाम को हाइटेंशन तार की चपेट में आकर युवक की मृत्यु हो गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार पुत्र स्वर्गीय रामनाथ उम्र लगभग 29 वर्ष निवासी जगदीशपुर थाना बक्शा बशारतपुर गांव के एक व्यक्ति के यहां टेंट पर काम करता था,गांव में लगे टेंट को हटाते समय रविवार देर शाम टेंट की सीढ़ी से हाइटेंशन तार छू गया,जिससे ग्यारह हजार बोल्ट की चपेट में आकर युवक तुरंत गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
जब तक उसे अस्पताल पहुंचाया जाता उसकी मृत्यु हो गई
सूचना पर पहुंची बक्सा थाना पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
मृतक राजकुमार के पिता की पहले ही मृत्यु हो गई थी।
दो भाइयों में राजकुमार बड़ा था और कमाकर परिवार का खर्च चलाता था,छोटा भाई राजन घर पर रहता है।
मृतक राजकुमार शादीशुदा था लेकिन अभी तक कोई संतान नहीं है।
इस दुखद घटना के बाद युवक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, और गांव में मातम पसरा हुआ है।