हमारे बारे में
तीखी आवाज़ 24 एक हिंदी डिजिटल समाचार माध्यम है, जिसकी शुरुआत पूर्वांचल की उन ख़बरों को सामने लाने के उद्देश्य से हुई जो बड़े अख़बारों के पन्नों तक नहीं पहुँच पातीं।
हम जौनपुर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, वाराणसी, प्रयागराज और लखनऊ से ज़मीनी रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, अपराध, व्यापार, मनोरंजन, तकनीक, धर्म और जीवनशैली से जुड़ी ख़बरें भी प्रकाशित करते हैं।
हमारा उद्देश्य
निर्भीक, निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता। किसी दबाव या पक्षपात के बिना पाठकों तक सही जानकारी पहुँचाना ही हमारी प्राथमिकता है।
संपादकीय नीति
प्रकाशित होने से पहले हर ख़बर की पुष्टि हमारे संवाददाताओं और संपादक मंडल द्वारा की जाती है। किसी त्रुटि की जानकारी मिलने पर उसे तत्काल सुधारा जाता है।