जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
रविवार से लापता किशोर का शौचालय के पीछे मिला शव प्रतापगढ़: बेंती में बागेश्वर धाम सरकार की कथा को लेकर प्रशासन मुस्तैद, डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां* रारीकला पीली नदी घाट पर छठ पूजा संपन्न टेंट हटाते समय हाइटेंशन तार की चपेट में आया युवक माता-पिता, गुरु और मित्र के यहां बिना बुलावे जाना अनुचित नहीं : श्यामजी महाराज सिगरामऊ व जमऊपट्टी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन,
लखनऊ

प्रतापगढ़: बेंती में बागेश्वर धाम सरकार की कथा को लेकर प्रशासन मुस्तैद, डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां*

सुरक्षा से लेकर पार्किंग और यातायात तक की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता*

प्रतापगढ़। जनपद के बेंती में आयोजित होने वाली श्री बागेश्वर धाम सरकार की भव्य धार्मिक कथा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सोमवार को जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) और क्षेत्राधिकारी कुण्डा के साथ कथा स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास, आवागमन, पार्किंग, यातायात संचालन और कानून-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। डीएम एवं एसपी ने स्पष्ट किया कि धार्मिक कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। पुलिस बल एवं संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं। प्रशासन का उद्देश्य है कि कथा में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण मिले और धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।