जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
रविवार से लापता किशोर का शौचालय के पीछे मिला शव प्रतापगढ़: बेंती में बागेश्वर धाम सरकार की कथा को लेकर प्रशासन मुस्तैद, डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां* रारीकला पीली नदी घाट पर छठ पूजा संपन्न टेंट हटाते समय हाइटेंशन तार की चपेट में आया युवक माता-पिता, गुरु और मित्र के यहां बिना बुलावे जाना अनुचित नहीं : श्यामजी महाराज सिगरामऊ व जमऊपट्टी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन,
जौनपुर

सिगरामऊ व जमऊपट्टी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन,

94मरीजों की ओपीडी, सर्दी-जुकाम और मौसमी बीमारियों का दिखा असर

सिगरामऊ/जौनपुर। सरकार की मंशा के अनुरूप रविवार को सिगरामऊ एवं जमऊपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में सर्दी-जुकाम, ठंड लगने तथा अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 94 ओपीडी दर्ज की गई, तथा मरीजों को निशुल्क जांच व दवाइयां प्रदान की गई

सिगरामऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सक डॉ. अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में महिला चिकित्सक डॉ. श्रुति पांडे पूजा त्रिपाठी एवं फार्मासिस्ट श्रीराम यादव ने 87मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं निशुल्कदवाएं उपलब्ध कराई

वहीं, जमऊपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ सुशील कुमार यादव, एनम मीरा यादव तथा वार्ड बाय मोने अली की देखरेख में 7मरीजों की ओपीडी दर्ज हुई। मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई।

चिकित्सकों ने बताया कि इन दिनों वायरल बुखार का कहर कम हुआ है, परंतु बदलते मौसम के कारण सर्दी जुकाम से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है