खनन टीम पर हमले का 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ कामरान खान, तमंचा और कारतूस बरामद
सुल्तानपुर। कोतवाली नगर पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी वांछित बदमाश कामरान खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी खनन एवं राजस्व टीम पर हमले के मामले में वांछित चल रहा था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान पांचोपीरन निवासी कामरान खान पुत्र इरफान खान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर में मारपीट, बलवा और धमकी समेत विभिन्न धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन · 336 × 280