रारीकला पीली नदी घाट पर छठ पूजा संपन्न
सोमवार को उषा अर्घ के साथ हुआ समापन
बदलापुर के रारीकला गांव में सोमवार को चार दिवसीय छठ महापर्व उषा अर्घ के साथ संपन्न हो गया।इस दौरान व्रत धारी महिला, पुरुषों ने सूर्य देव और छठी मैया की पूजा -अर्चना की रारीकला घाट पर इस पर्व की शुरुआत नहाए, खाए के साथ हुई थी।
सोमवार को पर्व के चौथे और अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ दिया गया। जिसके बाद व्रतियों ने अपना व्रत तोड़ा। रारीकला गांव की शशिकला ने बताया की यह दिन सबसे अहम माना जाता है ।क्योंकि इसी दिन 36 घंटे का निर्जला उपवास खोला जाता है ।छठ पर्व के अंतिम दिन व्रती सूर्योदय से पहले ही घाटों पर पहुंचकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया ।

इस अनुष्ठान के बाद व्रतियों ने अपना व्रत तोड़ा ।उन्होंने सबसे पहले तुलसी के पत्ते से जल ग्रहण किया ।फिर छठी मैया को नमन कर प्रसाद ग्रहण किया और अपने 36 घंटे के निर्जला उपवास का पारण किया।



