जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे ब्राह्मण महासभा के जिला प्रभारी कमलेश पांडेय हाउस अरेस्ट प्रतापगढ़ पट्टी विधायक राम सिंह पटेल के घर पहुंचे अखिलेश यादव* खंभे के स्टे तार में उतरा करंट प्रतापगढ़ पट्टी विधायक राम सिंह पटेल के घर पहुंचे अखिलेश यादव* प्रतापगढ़ : जेठवारा में चोरी का सनसनीखेज खुलासा* प्रतापगढ़: लंबित ऋण प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें, पात्र लाभार्थियों को दिलाएं योजनाओं का लाभ : डीएम*
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे ब्राह्मण महासभा के जिला प्रभारी कमलेश पांडेय हाउस अरेस्ट

प्रतिनिधिमंडल को रोके जाने पर संगठन में नाराजगी, जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

प्रतापगढ़। पीड़ित परिवार से मुलाकात करने जा रहे अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के जिला प्रभारी कमलेश पांडेय को पुलिस ने उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया। बताया गया कि कमलेश पांडेय के नेतृत्व में महासभा का प्रतिनिधिमंडल गंजरिया-मोलनापुर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करने जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें उनके आवास पर रोक दिया। कमलेश पांडेय को हाउस अरेस्ट किए जाने की सूचना मिलते ही संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई। महासभा पदाधिकारियों का कहना है कि प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी समस्याओं को जानना तथा उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाना था। संगठन ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि पीड़ित परिवार से मिलकर उनकी बात सुनने से किसी को रोका नहीं जाना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल की ओर से मामले में सवाल उठाते हुए कहा गया कि यदि युवक की मौत पुलिस हिरासत में हुई है तो गरीब ब्राह्मण परिवार के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा क्यों दर्ज किया गया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि पुलिस की ओर से भी प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या बताया गया था, ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। उमाकांत दुबे ने कहा कि जिलाधिकारी को मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जो भी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि ब्राह्मण परिवार को न्याय नहीं मिला तो महासभा का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेगा।