जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
50 हजार रुपये में बेच दिया एक साल का मासूम, पुलिस ने सकुशल कराया बरामद* जौनपुर/बक्सा में चोरी के मोबाइल का बड़ा नेटवर्क बेनकाब* प्रतापगढ़ : 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना-2027 की स्व-गणना प्रक्रिया* पीली नदी पर पुल के भूमिपूजन का शिलापट्ट क्षतिग्रस्त, प्रतापगढ़: जनगणना-2027 और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर डीएम ने की प्रेसवार्ता* बदलापुरखुर्द एवं रारीकला के स्कूलों में मनाया गया बाल दिवस
सुल्तानपुर

बाल दिवस पर बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री*

नेहरू जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, बच्चों को किया गया पुरस्कृत*

चांदा/ कोइरीपुर* 

के नगरपंचायत आर्यनगर स्थित कन्या कर्मोत्तर प्राथमिक विद्यालय में बाल दिवस एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका चंद्रकांति देवी एवं कांग्रेस जिला महासचिव अतहर नवाब ने बच्चों को पेंसिल, रबर एवं मिष्ठान वितरित किया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कार स्वरूप पेंसिल, रबर और कटर देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस दौरान कांग्रेस जिला महासचिव अतहर नवाब ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन, विचारों और बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी, प्रधानाध्यापिका चंद्रकांति देवी, शिक्षक प्रहलाद कुमार, जयप्रकाश यादव एवं सहायक अध्यापक श्याम गिरी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।