प्रतापगढ़ : 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना-2027 की स्व-गणना प्रक्रिया*
सीडीओ ने प्रगणकों को दिया प्रशिक्षण, घर बैठे मोबाइल से दर्ज कर सकेंगे परिवार की जानकारी*
प्रतापगढ़। जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना ने राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में लालगंज एवं कुंडा तहसील के प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि 16 नवंबर से स्व-गणना प्रक्रिया शुरू होगी। प्रगणक अपने निर्धारित क्षेत्रों में रहकर लोगों को जागरूक करेंगे और आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।सीडीओ ने बताया कि पहली बार जनगणना की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल एवं पेपरलेस होगी। नागरिक मोबाइल के माध्यम से घर बैठे अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। प्रशिक्षक धर्मेंद्र ओझा ने मोबाइल नंबर, ओटीपी सत्यापन और ऐप पर जानकारी भरने की प्रक्रिया समझाई। स्व-गणना पूरी होने पर मिलने वाली आईडी सुरक्षित रखनी होगी, जिसे प्रगणक के घर पहुंचने पर उपलब्ध कराना होगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों को मोबाइल ऐप पर अभ्यास भी कराया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार, खंड शिक्षा अधिकारी आशीष मिश्रा, रविशंकर उपाध्याय, ओम नारायण सिंह, धीरज शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं प्रगणक मौजूद रहे।

