सुल्तानपुर: पुलिस ने अपहृत एक वर्षीय मासूम को सकुशल कराया बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार*
महिला ने किया था मासूम का अपहरण, खरीदने वाला अभियुक्त भी पुलिस के हत्थे चढ़ा*
सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना कादीपुर पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने अपहृत एक वर्षीय मासूम बालक को सकुशल बरामद कर अपहरण की घटना का खुलासा करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला पर एक वर्षीय बालक का अपहरण करने का आरोप है, जबकि दूसरा अभियुक्त अपहृत बालक को खरीदने में शामिल था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 50 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। इस सराहनीय एवं संवेदनशील कार्रवाई से मासूम को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाने में सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए संयुक्त पुलिस टीम को ₹25,000 के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। मासूम की सकुशल बरामदगी से पुलिस महकमे में संतोष है। वहीं, इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

