जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
जौनपुर/बक्सा में चोरी के मोबाइल का बड़ा नेटवर्क बेनकाब* प्रतापगढ़ : 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना-2027 की स्व-गणना प्रक्रिया* पीली नदी पर पुल के भूमिपूजन का शिलापट्ट क्षतिग्रस्त, प्रतापगढ़: जनगणना-2027 और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर डीएम ने की प्रेसवार्ता* बदलापुरखुर्द एवं रारीकला के स्कूलों में मनाया गया बाल दिवस 251 कलशों की भव्य यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
लखनऊ

प्रतापगढ़: जनगणना-2027 और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर डीएम ने की प्रेसवार्ता*

16 नवंबर से स्वगणना, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक; 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान*

प्रतापगढ़। जनगणना-2027 एवं निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने कैंप कार्यालय सभागार में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेसवार्ता की। उन्होंने दोनों अभियानों की समय-सारिणी और प्रक्रिया की जानकारी देते हुए व्यापक जनजागरूकता फैलाने की अपील की ।डीएम ने बताया कि जनगणना के तहत 16 से 30 नवंबर 2026 तक नागरिक https://se.census.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन स्वगणना कर सकेंगे। प्रक्रिया पूरी होने पर मिलने वाली स्वगणना आईडी सुरक्षित रखनी होगी और घर पहुंचने वाले प्रगणक को उपलब्ध करानी होगी। वहीं, एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर निर्धारित 40 प्रश्नों के माध्यम से मकान एवं परिवार से संबंधित जानकारी एकत्र करेंगे। उन्होंने नागरिकों से सही जानकारी देने और प्रगणकों को सहयोग करने की अपील की। जनगणना संबंधी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 05342-297129 तथा टोल फ्री नंबर 1855 जारी किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलेगा। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाना और सभी पात्र नागरिकों का नाम सूची में शामिल करना है। विशेष रूप से ऐसे युवा, जो एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, उन्हें मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन करने की अपील की गई। डीएम ने मीडिया से दोनों अभियानों का प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया, ताकि कोई भी पात्र नागरिक जागरूकता के अभाव में अपने अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि जनगणना विकास योजनाओं के निर्माण का आधार है, जबकि मतदाता सूची में नाम दर्ज होना लोकतांत्रिक भागीदारी की पहली शर्त है। प्रेसवार्ता में मीडिया प्रतिनिधियों के सवालों का जवाब देते हुए जिलाधिकारी ने दोनों अभियानों की सफलता के लिए जनसहभागिता को आवश्यक बताया। इस अवसर पर जनगणना प्रभारी अपर उप जिलाधिकारी द्वितीय विमल कुमार सहित विभिन्न समाचार पत्रों एवं न्यूज चैनलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।