जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़: सोनपुरा - ढकवा मोड़ पर बाइक और साइकिल में भीषण भिड़ंत, चार घायल मल्लूपुर गोशाला में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा, प्रतापगढ़: विधिक सेवा दिवस पर तहसील पट्टी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* स्वतंत्रता सेनानी पं. सूर्यनाथ उपाध्याय की प्रतिमा का हुआ अनावरण कोइरीपुर के विवेक नगर में युवक पर हमला, तीन लोगों पर मारपीट का आरोप स्वदेशी दिवाली के रंग में रंगा श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा उमरा, मिट्टी के दीपों से जगमगाया विद्यालय परिसर
सुल्तानपुर

कोइरीपुर के विवेक नगर में युवक पर हमला, तीन लोगों पर मारपीट का आरोप

टहलने निकले अर्जुन को पीटकर किया घायल, सिर और पैर में गंभीर चोट; जिला अस्पताल रेफर

कोइरीपुर, सुलतानपुर। कोइरीपुर के विवेक नगर में सोमवार देर शाम टहलने निकले एक युवक पर कथित रूप से तीन लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। उसे सीएचसी प्रतापपुर कमैचा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विवेक नगर निवासी अर्जुन कुमार (35) पुत्र विनय लाल सोमवार शाम करीब सात बजे घर से टहलने निकले थे। आरोप है कि इसी दौरान पीछे से उन पर हमला कर दिया गया। मारपीट में उनके सिर में कान के पीछे दाहिनी तरफ और दाहिने पैर में गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।

हनुमान मंदिर के पास रहने वाले लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। इसके बाद 108 एंबुलेंस से घायल को सीएचसी प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार ने रात करीब नौ बजे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।