बदलापुरखुर्द एवं रारीकला के स्कूलों में मनाया गया बाल दिवस
कार्यक्रम में बच्चों के उज्जवल भविष्य शिक्षा और बेहतर अवसरों की बात कही गई
कंपोजिट विद्यालय बदलापुर खुर्द और रारी कला के स्कूलों में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया गया ।इस मौके पर बच्चों के उज्जवल भविष्य, खुशियों और सफलता की कामना की गई ।स्कूल की ओर से बच्चों को शिक्षा, संस्कार और सपने पूरे करने के बेहतर अवसर देने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उनके शोषण को रोकने पर भी जोर दिया गया। कहा गया कि बच्चे देश का भविष्य है। उनके बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और देखभाल से ही मजबूत समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव है।

भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के रूप में मनाया जाता है। उनका जन्म 14 नवंबर 1989 को हुआ था बच्चों के प्रति उनके विशेष लगाव के कारण बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे।

