जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
बहरीपुर में 12 नवंबर से सजेगा रामलीला का मंच, चार दिनों तक होगा भव्य मंचन तेजी बाजार हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई 5100 दीपों से जगमगाया धोपाप धाम, वीडियो कॉल से जुड़े कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद लम्भुआ में अधिवक्ताओं को मिलेगी बड़ी सौगात, बनेंगे 120 चैंबर प्रतापगढ़: सोनपुरा - ढकवा मोड़ पर बाइक और साइकिल में भीषण भिड़ंत, चार घायल मल्लूपुर गोशाला में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा,
सुल्तानपुर

5100 दीपों से जगमगाया धोपाप धाम, वीडियो कॉल से जुड़े कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद

दीपोत्सव में भगवान श्रीराम और निषादराज की मित्रता, सामाजिक समरसता और भगवान बुद्ध के संदेश का दिया गया संदेश

लम्भुआ, सुलतानपुर। दीपावली के पावन पर्व पर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल धोपाप धाम 5100 दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। सेवार्थम फाउंडेशन के संस्थापक एवं निषाद पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. आशीष तिवारी के सौजन्य से आयोजित भव्य दीपोत्सव में श्रद्धा और उत्साह का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़े और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

डॉ. संजय निषाद ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए धोपाप धाम की धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मान्यता है कि त्रेतायुग में भगवान श्रीराम ने इसी पावन स्थल पर गोमती नदी में स्नान कर प्रायश्चित किया था। यह धाम भगवान श्रीराम और निषादराज गुह की ऐतिहासिक मित्रता तथा सामाजिक समरसता की परंपरा का भी प्रतीक है।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष धोपाप धाम में पूर्व सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक की ओर से भगवान श्रीराम और निषादराज की गले मिलती प्रतिमा का भूमिपूजन किया गया था। इसी संकल्प और परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दीपोत्सव का आयोजन किया गया।

मंत्री ने दीपों के प्रकाश को भगवान बुद्ध के करुणा, शांति और अहिंसा के संदेश से जोड़ते हुए कहा कि दीपक बाहरी अंधकार दूर करता है, जबकि बुद्ध का संदेश मन के अंधकार को मिटाने का मार्ग दिखाता है। उन्होंने आपसी सद्भाव, मित्रता और सामाजिक एकता बनाए रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रदेश, मंडल, जिला, विधानसभा, ब्लॉक, ग्रामसभा और बूथ स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। अंत में डॉ. संजय निषाद ने सभी को दीपोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए जय निषाद राज, जय श्रीराम, जय धोपाप धाम का जयकार के साथ लोगों को संदेश दिया।