जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
जौनपुर/बक्सा में चोरी के मोबाइल का बड़ा नेटवर्क बेनकाब* प्रतापगढ़ : 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना-2027 की स्व-गणना प्रक्रिया* पीली नदी पर पुल के भूमिपूजन का शिलापट्ट क्षतिग्रस्त, प्रतापगढ़: जनगणना-2027 और मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर डीएम ने की प्रेसवार्ता* बदलापुरखुर्द एवं रारीकला के स्कूलों में मनाया गया बाल दिवस 251 कलशों की भव्य यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ
जौनपुर

जौनपुर/बक्सा में चोरी के मोबाइल का बड़ा नेटवर्क बेनकाब*

अंतरजनपदीय गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

**जौनपुर।** जिले की बक्शा पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन के अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए अंतरजनपदीय गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 939 मोबाइल फोन, 272 सिम कार्ड और 40 बोरी मोबाइल के स्क्रैप पार्ट्स बरामद किए हैं। इसके अलावा 24 हजार रुपये नकद, एक टाटा टियागो कार और एक बाइक भी बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी चोरी के मोबाइल फोन खरीदकर उनका हुलिया और तकनीकी स्वरूप बदलते थे। पुराने मोबाइलों के पार्ट्स का इस्तेमाल कर कस्टमाइज्ड फोन तैयार किए जाते थे, जिन्हें बाद में दिल्ली में बेच दिया जाता था। इस तरह गिरोह लंबे समय से मोबाइल फोन के अवैध कारोबार में सक्रिय था।

पुलिस की जांच में इस नेटवर्क के तार साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से भी जुड़े होने की आशंका सामने आई है। बरामद मोबाइल फोन, सिम कार्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के संबंध में पुलिस गहन छानबीन कर रही है। साथ ही गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और इसके नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

बक्शा पुलिस की इस कार्रवाई को चोरी के मोबाइल फोन के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है।