मल्लूपुर गोशाला में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा,
गायों को खिलाया गया हरा चारा और गुड़, पशु चिकित्सक देवलाल कनौजिया ने किया स्वास्थ्य परीक्षण
सिगरामऊ।** क्षेत्र के मल्लूपुर स्थित गोशाला में आज भाजपा जिला सह संयोजक (ओबीसी) वीरेंद्र गुप्ता, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जोखन सरोज तथा गोरख सरोज के नेतृत्व में गोवर्धन पूजा का आयोजन श्रद्धा और विधि-विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गायों एवं गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने गायों को हरा चारा, गुड़ आदि खिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान पशु चिकित्सक देवलाल कनौजिया ने गोशाला में मौजूद पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही आवश्यकतानुसार पशुओं को दवाइयां एवं इंजेक्शन भी दिए गए, जिससे उनके स्वास्थ्य की देखभाल सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जोखन सरोज, भाजपा जिला सह संयोजक (ओबीसी) वीरेंद्र गुप्ता, गोरख सरोज, राजेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इस आयोजन के माध्यम से लोगों ने गौसेवा, पशु संरक्षण एवं भारतीय धार्मिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।