तेजी बाजार हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी अभियुक्तों की तलाश जारी
जौनपुर।** तेजी बाजार थाना क्षेत्र के बसरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि बसरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों से हमला किया गया था। इस हमले में रमेश यादव की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
मामले में तेजी बाजार पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित आरोपी रामसिंह चौहान उर्फ टेनी और शिवा चौहान को कलिंजरा बाजार से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद जेल भेज दिया है।
वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन · 336 × 280