भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने राजेश चन्द्र मिश्रा
लम्भुआ विधानसभा को मिली प्रतिनिधित्व में जगह, नियुक्ति की खबर पर समर्थकों ने जताई खुशी
चांदा (सुल्तानपुर)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति में लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के राजेश चन्द्र मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह कोइरीपुर स्थित शिवालय इंडेन गैस एजेंसी से जुड़े हैं। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।
राजेश चन्द्र मिश्रा की नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष रामबिलास पाल के अनुमोदन तथा भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की सहमति के बाद की गई है। जिला कार्यसमिति में उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने की जानकारी मिलते ही शुभचिंतकों और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी।
समर्थकों ने उम्मीद जताई कि राजेश चन्द्र मिश्रा संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए किसान मोर्चा को मजबूत करने और किसानों से जुड़े मुद्दों को संगठन के माध्यम से उठाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।