जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
कानून-व्यवस्था के मद्देनजर यूपी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त* बक्सा थाना क्षेत्र मेंशैक्षणिक भ्रमण से लौट रही स्कूली बस डिवाइडर से टकराई* प्रतापगढ़ : नौकरी दिलाने का झांसा देकर 50 हजार रुपये ठगे, महिला के नाम पर कराया 60 हजार का फाइनेंस* रोशनदान से मां ने झांका तो फंदे से लटक रही थी बेटी, मौत से मचा कोहराम परहित गांव में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला* नगर कोतवाल अनीता सिंह और सरायपोख्ता चौकी प्रभारी राहुल रंजन निलंबित
सुल्तानपुर

रोशनदान से मां ने झांका तो फंदे से लटक रही थी बेटी, मौत से मचा कोहराम

मानसिक रूप से अस्वस्थ थी किशोरी, चल रहा था इलाज; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

चांदा, सुलतानपुर। चांदा थाना क्षेत्र के बैंती कलां गांव में गुरुवार शाम एक 17 वर्षीय किशोरी ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। काफी देर तक बेटी के दिखाई नहीं देने पर मां ने रोशनदान से कमरे के अंदर झांका तो उसका शव फंदे से लटकता मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
गांव निवासी मो. इस्लाम की पुत्री साहिन बानो घर के अंदर फंदे से लटकती मिली। मां खैरूल निशा ने बेटी को इस हालत में देखा तो परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। पिता मो. इस्लाम ने बताया कि उनकी बेटी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उसका इलाज चल रहा था। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक विवेक गौड़, कोइरीपुर चौकी प्रभारी रजत पांडेय, कांस्टेबल विजय गौड़ और हेड कांस्टेबल राम सिंह यादव ने आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।