जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता की ली शपथ प्रतापगढ़: सरदार पटेल की जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस* सुजानगंज में अंतरराज्यीय असलहा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत पांच गिरफ्तार* 5 नवंबर को जौनपुर आएंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुंगराबादशाहपुर बाईपास की रखेंगे आधारशिला* बारिश से फसलें बर्बाद होने पर किसानों को मिलेगा मुआवजा, सीएम योगी ने दिए निर्देश* मेधा ऋषि की तपस्थली पर रामकथा से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा*
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़: सरदार पटेल की जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस*

एसडीएम सुनील कुमार ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की शपथ*

प्रतापगढ़। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर मंगलवार को पट्टी तहसील परिसर स्थित मीटिंग हॉल में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।
एसडीएम सुनील कुमार ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व से देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के आदर्श आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और आपसी भाईचारे की प्रेरणा देते हैं। सभी कर्मचारियों को जाति, धर्म और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में अपना योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राकेश कुमार स्टेनो, सुरेश कुमार पेशकार, देश दीपक माल बाबू, पीएलबी राम प्रकाश पांडेय सहित तहसील के कर्मचारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।