जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता की ली शपथ प्रतापगढ़: सरदार पटेल की जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस* सुजानगंज में अंतरराज्यीय असलहा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत पांच गिरफ्तार* 5 नवंबर को जौनपुर आएंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुंगराबादशाहपुर बाईपास की रखेंगे आधारशिला* बारिश से फसलें बर्बाद होने पर किसानों को मिलेगा मुआवजा, सीएम योगी ने दिए निर्देश* मेधा ऋषि की तपस्थली पर रामकथा से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा*
जौनपुर

बारिश से फसलें बर्बाद होने पर किसानों को मिलेगा मुआवजा, सीएम योगी ने दिए निर्देश*

नुकसान का तत्काल आकलन कर क्षतिपूर्ति देने के आदेश, लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई**

Lजौनपुर/लखनऊ। प्रदेश में चक्रवात अर्नब के प्रभाव से लगातार हो रही बारिश के चलते धान, सरसों, आलू और तिली सहित कई फसलों को ji नुकसान पहुंचा है। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने फसल क्षति का तत्काल सर्वे कराने के साथ जनहानि, पशुहानि और मकान गिरने की स्थिति में पीड़ितों को अनुमन्य सहायता राशि शीघ्र देने को कहा है। उन्होंने बेघर हुए परिवारों को राहत एवं शरणालय केंद्रों तक पहुंचाने तथा वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर रहकर प्रभावित लोगों की मदद करने के निर्देश भी दिए।

सीएम ने स्पष्ट किया कि राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है।

किसान फसल नुकसान की सूचना टोल फ्री नंबर **14447** और व्हाट्सएप नंबर **7065514447** पर दे सकते हैं। इसके अलावा क्रॉप इंश्योरेंस ऐप और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की वेबसाइट **pmfby.gov.in** पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।