जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता की ली शपथ प्रतापगढ़: सरदार पटेल की जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस* सुजानगंज में अंतरराज्यीय असलहा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत पांच गिरफ्तार* 5 नवंबर को जौनपुर आएंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुंगराबादशाहपुर बाईपास की रखेंगे आधारशिला* बारिश से फसलें बर्बाद होने पर किसानों को मिलेगा मुआवजा, सीएम योगी ने दिए निर्देश* मेधा ऋषि की तपस्थली पर रामकथा से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा*
जौनपुर

ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति में धूमधाम से मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती

राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में आयोजित हुआ कार्यक्रम, छात्राओं ने मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण को देखा और सुने विचार*

बदलापुर, जौनपुर। ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति द्वारा संचालित डीडीयू-जीकेवाई 2.0 के तहत बदलापुर पुरानी बाजार स्थित आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर संस्था प्रमुख डॉ. अंजू सिंह के साथ सभी प्रशिक्षुओं ने मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने मुख्यमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना तथा कौशल विकास के महत्व को समझा। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास योजना के शुभारंभ से संबंधित जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षुओं को युवाओं के कौशल विकास, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में की जा रही पहल के बारे में भी बताया गया।

इस अवसर पर संस्था प्रमुख डॉ. अंजू सिंह ने कहा कि हम सभी को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ कार्य करना चाहिए। लौह पुरुष सरदार पटेल के फौलादी दृढ़ संकल्प से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रहित को सदैव सर्वोपरि रखना चाहिए। उनके 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के सपने को साकार करने के लिए देश की प्रगति में अपना पूर्ण योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर संस्था के समस्त कर्मचारी, प्रशिक्षु छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।