जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता की ली शपथ प्रतापगढ़: सरदार पटेल की जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस* सुजानगंज में अंतरराज्यीय असलहा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत पांच गिरफ्तार* 5 नवंबर को जौनपुर आएंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुंगराबादशाहपुर बाईपास की रखेंगे आधारशिला* बारिश से फसलें बर्बाद होने पर किसानों को मिलेगा मुआवजा, सीएम योगी ने दिए निर्देश* मेधा ऋषि की तपस्थली पर रामकथा से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा*
जौनपुर

पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता की ली शपथ

बक्सा थाने में SSI ने दिलाया राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प

जौनपुर के बक्सा थाने में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस कर्मियों ने शपथ ली|
वरिष्ठ उपनिरीक्षक SSI वीरेंद्र कुमार ने उन्हें राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प दिलाया|

पुलिस कर्मियों ने देश की एकता और संप्रभुता की रक्षा करने और राष्ट्र सेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहने की शपथ ली|
समारोह में SSI वीरेंद्र कुमार ने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखना हर नागरिक और पुलिसकर्मी का दायित्व है| उन्होंने पुलिस कर्मियों से निष्ठा, अनुशासन, संवेदनशीलता और ईमानदारी से काम करने को कहा|

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना और आम लोगों की सुरक्षा में पुलिस की भूमिका है|

इस मौके पर फतेहगंज चौकी प्रभारी सकलदीप सिंह, उप निरीक्षक अरविंद कुमार, सिंघासन यादव, रामभवन यादव,रामइच्छा यादव, हेड मोहर्रिर मो• मेराज खान, हेड कांस्टेबल शिव प्रकाश यादव, उपेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार सिंह, विगन प्रसाद, उमेश यादव, मनोज कुमार एवं थाने के अन्य उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल एवं महिला और पुरुष कांस्टेबल भी मौजूद रहे|

समारोह के अंत में पुलिस कर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने तथा देश की सेवा के लिए तत्पर रहने का संकल्प लिया|