जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ : मातृ-मृत्यु पर मंडलायुक्त सख्त, सीएमओ का वेतन रोकने के निर्देश* प्रतापगढ़: जिला कारागार में करवा चौथ की दिखी अनूठी छटा, 14 महिला बंदियों ने रखा व्रत* करवा चौथ के दिन टावर पर चढ़ी महिला, मचा हड़कंप* जौनपुर में रात से रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी, तेज हवा के झोंकों के साथ बढ़ी गलन** किसानों पर मौसम की मार के साथ छुट्टा पशुओं और जंगली जानवरों का दोहरा कहर* मेढ़ा के ऐतिहासिक दंगल में जौनपुर केसरी राजबहादुर ने मारी बाजी*
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ : मातृ-मृत्यु पर मंडलायुक्त सख्त, सीएमओ का वेतन रोकने के निर्देश*

एनआरएलएम की धीमी प्रगति पर उपायुक्त पर भी गिरी गाज, सात नवंबर तक पांच लाभार्थियों को मिलेगा ऋण*

प्रतापगढ़। मंडलायुक्त प्रयागराज डॉ. लोकेश एम. ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में शासन की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की समीक्षा की। प्रतापगढ़ में मातृ-मृत्यु दर अधिक होने और स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई न किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के कार्यों में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर उपायुक्त एनआरएलएम का वेतन रोकने के लिए जिलाधिकारी को निर्देशित किया। मंडलायुक्त ने सैम-मैम बच्चों के परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने, पोषण आहार की गुणवत्ता और जागरूकता कार्यक्रमों की विस्तृत रिपोर्ट एक सप्ताह में मांगी। स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री बढ़ाने, नए नवाचारों को प्रोत्साहित करने तथा गांवों में 15 दिनों के भीतर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पांच लाभार्थियों के पांच-पांच लाख रुपये के लंबित ऋण सात नवंबर तक वितरित कराने को कहा। बेसिक शिक्षा विभाग को विद्यालयों में बाउंड्रीवाल, बिजली, फर्नीचर और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही पांच विद्यालयों में निर्धारित मानकों की जांच कर 15 दिनों में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि केवल कागजी प्रगति स्वीकार नहीं होगी। योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचना चाहिए। लापरवाही और देरी पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, सीडीओ डॉ. राममोहन मीना सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।