जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता की ली शपथ प्रतापगढ़: सरदार पटेल की जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस* सुजानगंज में अंतरराज्यीय असलहा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत पांच गिरफ्तार* 5 नवंबर को जौनपुर आएंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुंगराबादशाहपुर बाईपास की रखेंगे आधारशिला* बारिश से फसलें बर्बाद होने पर किसानों को मिलेगा मुआवजा, सीएम योगी ने दिए निर्देश* मेधा ऋषि की तपस्थली पर रामकथा से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा*
जौनपुर

5 नवंबर को जौनपुर आएंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुंगराबादशाहपुर बाईपास की रखेंगे आधारशिला*

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने दी जानकारी, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां**

जौनपुर।** केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आगामी 5 नवंबर को जौनपुर आएंगे। इस दौरान वह मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर प्रस्तावित बाईपास की आधारशिला रखेंगे। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नितिन गडकरी पूर्वाह्न 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।

बाईपास निर्माण से मुंगराबादशाहपुर कस्बे में यातायात का दबाव कम होने के साथ ही जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर आवागमन सुगम होगा। इससे क्षेत्रवासियों को जाम और दुर्घटनाओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारी जुट गए हैं।