मेधा ऋषि की तपस्थली पर रामकथा से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा*
सनातन ध्वज और रामायण की पुस्तक लेकर निकले श्रद्धालु, जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा पूरा क्षेत्र*
*मेढा (जौनपुर)। मेढा ग्राम पंचायत स्थित महर्षि मेधा ऋषि की पावन तपस्थली पर आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा के शुभारंभ से पूर्व शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुरुष श्रद्धालु हाथों में सनातन धर्म का ध्वज और सिर पर रामायण की पुस्तक लेकर आगे-आगे चल रहे थे। वहीं महिलाएं कलश लेकर यात्रा में शामिल हुईं। इस दौरान जय श्रीराम के गगनभेदी उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
रामकथा के आयोजन को लेकर क्षेत्रीय श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कथा का आयोजन 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक किया जाएगा। कथा व्यास मानस रसिक पंडित श्री बालकृष्ण जी महाराज (अयोध्या धाम) द्वारा प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीराम कथा का रसपान कराया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान प्रधानाचार्य शिव प्रकाश तिवारी हैं। प्रथम दिन के यजमान के रूप में सुरेंद्र प्रताप सिंह, मोलई सिंह एवं मुन्नू यादव ने जिम्मेदारी निभाई। 6 नवंबर को कथा के समापन अवसर पर हवन एवं महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर पंडित ब्रह्मदेव मिश्रा, ओमप्रकाश तिवारी एडवोकेट, प्रधानाचार्य शिव प्रकाश तिवारी, प्रधानाध्यापक समरजीत तिवारी, संतोष तिवारी एडवोकेट, उमेश तिवारी एडवोकेट, दिगंबर नाथ मिश्रा, भुलई सेठ, पूर्व प्रधान राकेश तिवारी, ग्राम प्रधान भगवान प्रसाद यादव, ग्राम रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, पप्पू गुप्ता, राजकुमार यादव, रामकुमार यादव, वीरेंद्र दुबे, सुरेंद्र दुबे, महेंद्र दुबे, भगवती प्रसाद दुबे, पंडित महेंद्र प्रसाद पांडेय, अध्यापक शिवकुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

