सुल्तानपुर: युवा एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन ने पेश की मानवता की मिसाल*
पांच मिनट में जरूरतमंद मरीज के लिए जुटाया बी पॉजिटिव रक्त, परिवार ने जताया आभार*
सुल्तानपुर। युवा एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन ने जरूरतमंद मरीज की मदद कर मानवता और सामाजिक सेवा की मिसाल पेश की। जिला अस्पताल सुल्तानपुर में भर्ती 40 वर्षीय राजेश पांडेय को रक्त की सख्त आवश्यकता थी। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण रक्त की व्यवस्था करना मुश्किल हो रहा था। इसकी सूचना जौनपुर निवासी देव मणि तिवारी ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार तिवारी को फोन पर दी। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तत्परता दिखाते हुए महज पांच मिनट के भीतर सुल्तानपुर ब्लड बैंक में अनुराग पांडेय से संपर्क कर मरीज के लिए एक यूनिट बी पॉजिटिव रक्त की व्यवस्था कराई। रक्त मिलने से मरीज के परिजनों को बड़ी राहत मिली। परिवार ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। संगठन जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक कार्यों के लिए लगातार सक्रिय रहता है। ऐसे सेवा कार्यों से क्षेत्र में संगठन की अलग पहचान बनी हुई है।