जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
सुल्तानपुर चांदा नवजात की मौत पर अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप प्रतापगढ़ : मोबाइल पशु चिकित्सालय ने सोनपुरा वार्ड नंबर 8 में किया पशुओं का टीकाकरण प्रतापगढ़ थाना मांधाता के अंतर्गत हैंसी बाजार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार* सुल्तानपुर : शिक्षक दंपति हत्याकांड: 48 घंटे में खुलासे के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना प्रतापगढ़ : सुरक्षित बच्चे ही सुरक्षित व खुशहाल समाज बनाते हैं : सुनील गुप्ता* सड़क हादसे में महिला की मौत
सुल्तानपुर

सुल्तानपुर चांदा नवजात की मौत पर अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

*पुलिस से नोकझोंक के बीच स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच*

सुलतानपुर। चांदा कस्बे स्थित न्यू आयुषी पॉली क्लिनिक में शुक्रवार सुबह डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत के बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हो गया। परिजनों ने उपचार में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। वहीं प्रसूता की मां ने इलाज करने वाले वीके शुक्ला पर बच्चेदानी निकालने का आरोप लगाया है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के सोवनसा निवासी बृजेश निषाद की पत्नी अंजली निषाद अपने मायके चांदा में रह रही थीं। शुक्रवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें न्यू आयुषी पॉली क्लिनिक में भर्ती कराया गया। डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों ने घेरा अस्पताल, पुलिस ने संभाला मोर्चा नवजात की मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल में भारी भीड़ जुट गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और इलाज करने वाले व्यक्ति पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान वीके शुक्ला को घेर लिया गया और उनके साथ मारपीट की कोशिश भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें भीड़ से सुरक्षित निकाला। स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब पुलिस वीके शुक्ला को डायल-112 वाहन से ले जाने लगी। आक्रोशित परिजनों ने वाहन को घेर लिया और उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक तथा धक्का-मुक्की हुई। बाद में सीओ लम्भुआ के मौके पर पहुंचने पर स्थिति नियंत्रण में आई। गंभीर हालत में प्रसूता को बेहतर उपचार के लिए महिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर दिए जाने की जानकारी है।स्वास्थ्य विभाग और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही नवजात की मौत और उपचार में कथित लापरवाही के संबंध में वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद कस्बे में देर तक तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

*वार्ड नंबर 20 जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी* *जनता के सुख-दुख में साथ रहना ही हमारी प्राथमिकता : महेंद्र प्रताप यादव*