जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
20 दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे अर्जुन, लद्दाख में शहादत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़* विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने जल जीवन मिशन की पानी टंकी का किया लोकार्पण पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार, लखनऊ का रहने वाला है अभियुक्त नियम तोड़ने पर डीजे सीज प्रतापगढ़ : आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की लाठी - डंडों से पीटकर हत्या* जौनपुर के डीएम सैमुअल पाल एन. का तबादला, उमेश मिश्रा होंगे नए जिलाधिकारी
जौनपुर

नियम तोड़ने पर डीजे सीज

बक्सा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने संचालकों को तय ध्वनि सीमा, कागजात पूरे रखने की दी चेतावनी

बक्सा में नियमों का पालन नहीं करने पर पुलिस ने एक डीजे सीज कर दिया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने डीजे संचालकों को ध्वनि सीमा पालन करने और जरूरी कागजात पूरे रखने की चेतावनी दी।

शासन के निर्देशों और ध्वनि मानकों का पालन कराने के लिए प्रशांत कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ इलाके में अभियान चलाया। इस दौरान नियम तोड़ने पर एक डीजे सीज कर दिया गया।

थानाध्यक्ष ने कहा कि डीजे बजाने की अनुमति शासन के तय नियमों के तहत ही है। डीजे संचालकों को अपने डीजे वाहन के जरूरी कागजात पूरे रखने होंगे। और तय ध्वनि सीमा का पालन करना होगा।

उन्होंने कहा कि बिना वैध कागजात या नियमों के खिलाफ डीजे बजाते पकड़े जाने पर डीजे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। पुलिस पहले भी डीजे संचालकों को नोटिस देकर नियमों का पालन करने की हिदायत दे चुकी है।

पुलिस डीजे संचालकों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।