जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
20 दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे अर्जुन, लद्दाख में शहादत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़* विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने जल जीवन मिशन की पानी टंकी का किया लोकार्पण पॉक्सो एक्ट के मामले में आरोपी गिरफ्तार, लखनऊ का रहने वाला है अभियुक्त नियम तोड़ने पर डीजे सीज प्रतापगढ़ : आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की लाठी - डंडों से पीटकर हत्या* जौनपुर के डीएम सैमुअल पाल एन. का तबादला, उमेश मिश्रा होंगे नए जिलाधिकारी
जौनपुर

20 दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे अर्जुन, लद्दाख में शहादत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़*

15 वर्षों से सेना में दे रहे थे सेवाएं, पीछे छोड़ गए पत्नी और डेढ़ साल का मासूम बेटा

*संवाददाता:- माताचरण पांडे*

करारा (जौनपुर)।** देश की सरहद की रक्षा करते हुए सिकरारा क्षेत्र के हरिगांव निवासी सेना के जवान अर्जुन सिंह यादव के लद्दाख में शहीद होने की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जिस घर में कुछ दिन पहले तक खुशियों का माहौल था, वहां अब चीख-पुकार और मातम पसरा हुआ है। महज 20 दिन पहले छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटे अर्जुन की शहादत ने परिवार को कभी न भरने वाला जख्म दे दिया।

अर्जुन सिंह यादव दो भाइयों में बड़े थे। उनके पिता जिला जीत यादव हैं। परिवार में पत्नी और डेढ़ साल का एक मासूम बेटा है। अभी जिस बच्चे ने ठीक से अपने पिता के साथ जिंदगी बिताना भी शुरू नहीं किया था, उसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। पति की शहादत की खबर से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पिता और अन्य परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

अर्जुन सिंह यादव पिछले करीब 15 वर्षों से भारतीय सेना में रहकर देश की सेवा कर रहे थे। लगभग छह महीने पहले ही उनकी तैनाती लद्दाख में हुई थी। करीब 20 दिन पूर्व वह छुट्टी पर अपने घर आए थे और परिवार के साथ समय बिताने के बाद वापस अपनी ड्यूटी पर लौट गए थे। किसी को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि अपनों से उनकी यह मुलाकात आखिरी साबित होगी।

अर्जुन की शहादत की सूचना मिलते ही हरिगांव सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक व्याप्त हो गया। गांव का हर व्यक्ति अपने इस वीर सपूत को याद कर भावुक है। देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले अर्जुन सिंह यादव की शहादत पर क्षेत्रवासियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

**मां भारती के वीर सपूत अर्जुन सिंह यादव को शत-शत नमन।**