जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ : आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की लाठी - डंडों से पीटकर हत्या* जौनपुर के डीएम सैमुअल पाल एन. का तबादला, उमेश मिश्रा होंगे नए जिलाधिकारी प्रतापगढ़ : शादी का झांसा देकर आठ साल तक शारीरिक शोषण का आरोप* प्रतापगढ़: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर पट्टी तहसील में हुआ प्रशिक्षण, 17 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां* रविवार से लापता किशोर का शौचालय के पीछे मिला शव प्रतापगढ़: बेंती में बागेश्वर धाम सरकार की कथा को लेकर प्रशासन मुस्तैद, डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां*
लखनऊ

प्रतापगढ़ : आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ की लाठी - डंडों से पीटकर हत्या*

शराब पीने के दौरान विवाद के बाद मारपीट में गई जान, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया*

प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के परदहा सुमेर गांव में सोमवार देर रात एक अधेड़ की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी जिलाजीत उर्फ जिल्लू गौतम (50) की पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। उसके कोई संतान भी नहीं थी। वह गांव के एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाकर अपना भरण-पोषण करता था। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि गांव की ही एक महिला से उसके संबंध थे। सोमवार देर रात करीब दो बजे वह महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों से उसका विवाद हो गया। वहीं क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रदीप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक जिलाजीत गौतम और पवन मिश्रा शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट हुई, जिसमें जिलाजीत गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सूचना पर आसपुर देवसरा पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रदीप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर मामले में उचित विधिक कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।