विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने जल जीवन मिशन की पानी टंकी का किया लोकार्पण
मिश्रौली गांव में आयोजित कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, देर शाम तक जुटे रहे कार्यकर्ता और ग्रामीण*
सिंगरामऊ (जौनपुर)। क्षेत्र के मिश्रौली गांव में मंगलवार को जल जीवन मिशन के तहत नवनिर्मित पानी की टंकी का लोकार्पण बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार सिंह ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विद्वान आचार्य द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन कराया गया। तत्पश्चात विधायक ने फीता काटकर नवनिर्मित पानी की टंकी का शुभारंभ किया।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की हर घर नल, हर घर जल योजना ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना का उद्देश्य गांव के प्रत्येक परिवार तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है। इससे ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से राहत मिलेगी और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा।

कार्यक्रम में कुंवर मृगेंद्र सिंह शिव बाबा, एक्सईएन ऋषिकेश कुमार, जेई कामरान अली, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह, वरुण सिंह, पंकज सिंह, आकाश दुबे, शीतला प्रसाद दुबे, महेंद्र प्रताप दुबे, देवतादीन दुबे, धनंजय सिंह और रितेश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा।