जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
सुल्तानपुर : शिक्षक दंपति हत्याकांड: 48 घंटे में खुलासे के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना प्रतापगढ़ : सुरक्षित बच्चे ही सुरक्षित व खुशहाल समाज बनाते हैं : सुनील गुप्ता* सड़क हादसे में महिला की मौत प्रतापगढ़: पितरों की शांति व मोक्ष की कामना लेकर गया धाम रवाना हुए राकेश मिश्र लंभुआ से लखनऊ तक गूंजा संवैधानिक अधिकारों का मुद्दा कृष्ण जन्मोत्सव पर गूंजा ‘नंद घर आनंद भयो’, भक्ति में झूमे श्रद्धालु
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ : सुरक्षित बच्चे ही सुरक्षित व खुशहाल समाज बनाते हैं : सुनील गुप्ता*

रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज में पॉक्सो एक्ट-2012 पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को बताए बाल अधिकार और कानूनी प्रावधान*

प्रतापगढ़। पट्टी उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश राजीव कमल पाण्डेय, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ़ के मार्गदर्शन तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ़ शांभवी द्वितीय के संयोजन में रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज पट्टी में पॉक्सो एक्ट-2012 को लेकर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बाल अधिकारों, लैंगिक अपराधों से सुरक्षा तथा उपलब्ध कानूनी सहायता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम न्यायालय पट्टी के न्यायाधीश सुनील गुप्ता ने कहा कि “सुरक्षित बच्चे ही सुरक्षित और खुशहाल समाज बनाते हैं।” उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से पॉक्सो एक्ट-2012 बनाया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। न्यायाधीश ने छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि यदि किसी बच्चे के साथ लैंगिक उत्पीड़न अथवा किसी प्रकार की अप्रिय घटना होती है तो वह चुप न रहे। ऐसी स्थिति में अपने माता-पिता, प्रधानाचार्य अथवा परिवार के ऐसे सदस्य या विश्वसनीय व्यक्ति को तत्काल जानकारी दे, जिस पर उसे पूरा विश्वास हो। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा निःशुल्क विधिक सहायता के लिए 15100 पर संपर्क किया जा सकता है। रामराज इंटर कॉलेज पट्टी के प्रधानाचार्य प्रशस्त तिवारी ने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को शोषण एवं लैंगिक अपराधों से बचाने के लिए पॉक्सो एक्ट एक महत्वपूर्ण कानून है। इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से कानून की जानकारी अधिक से अधिक बच्चों और आम लोगों तक पहुंचाई जा सकती है। पैनल अधिवक्ता इंद्र प्रसाद ने निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद लोगों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाता है। पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं प्रभारी लीगल एड क्लीनिक तहसील पट्टी राम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि बाल अधिकारों का संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराकर ही उनके संपूर्ण विकास की परिकल्पना की जा सकती है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अरुण मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विजय कुमार सिंह, शिक्षक राजेश दुबे, सतीश कुमार पाण्डेय, रमेश तिवारी, देवी प्रसाद मिश्रा, दिनेश कुमार, सनी राज, शैलेंद्र कुमार, प्रभात त्रिपाठी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।