जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय जैवलिन खिलाड़ी रोहित यादव का कुंवर पब्लिक स्कूल में भव्य स्वागत, स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर लखनऊ में गरजे विशिष्ट बीटीसी-2004 के शिक्षक मछलीशहर में पत्रकारों और प्रशासन का जुटा संगम, संवाद कार्यक्रम में उठे जनहित के मुद्दे स्वदेशी दिवाली कार्यक्रम में बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, मिट्टी के दीपक बनाकर दिया राष्ट्रहित का संदेश सुल्तानपुर : राजस्व टीम पर हमले का पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन, पांच शातिर बदमाश गिरफ्तार* श्रीराम-जानकी रामलीला का भव्य शुभारंभ
प्रतापगढ़

स्वदेशी दिवाली कार्यक्रम में बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, मिट्टी के दीपक बनाकर दिया राष्ट्रहित का संदेश

अबकी बार दिवाली में मिट्टी वाले दीये जलाना’ के नारों से गूंजा क्षेत्र, स्वदेशी अपनाकर देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करने का किया आह्वान

उमरा, प्रतापगढ़। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा उमरा, प्रतापगढ़ द्वारा संचालित मां महा मैत्र्यायनी योगिनी अकेडमी के तत्वावधान में राष्ट्रहित के लिए आवश्यक कदम अभियान के अंतर्गत स्वदेशी दिवाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के प्रति जागरूक करना तथा देश की आर्थिक मजबूती में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकालीन सफाई एवं श्रमदान से हुआ। इसके बाद श्री सर्वेश्वरी समूह के संस्थापक अध्यक्ष पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु जी एवं वर्तमान अध्यक्ष पूज्य गुरुपद संभव राम जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर आरती एवं पूजन किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों ने जागरूकता रैली निकालकर क्षेत्रवासियों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील की।

रैली के दौरान बच्चों ने नारों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा—

राष्ट्रहित का गला घोटकर, छेद न करना थाली में। मिट्टी वाले दीये जलाना, अबकी बार दिवाली में।।

देश का धन देश में रखना, नहीं बहाना नाली में। मिट्टी वाले दीये जलाना, अबकी बार दिवाली में।।

बच्चों द्वारा लगाए गए इन प्रेरक नारों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्वयं मिट्टी के दीपक बनाकर स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया। साथ ही बच्चों के बीच स्वदेशी अपनाओ विषयक पंपलेट वितरित किए गए। बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही।

इस अवसर पर शाखा मंत्री ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का यह कार्यक्रम बच्चों के मन में राष्ट्रप्रेम और स्वदेशी भावना का बीजारोपण करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। जिस प्रकार उपजाऊ भूमि में अच्छे बीज से बेहतर फसल तैयार होती है, उसी प्रकार बच्चों के मन में अच्छे विचारों का बीजारोपण करना भी परम आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शाखा द्वारा संचालित सभी कार्यक्रम इसी उद्देश्य की दिशा में निरंतर अग्रसर हैं।

अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का

 समापन किया गया।