जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
स्वदेशी दिवाली के रंग में रंगा श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा उमरा, मिट्टी के दीपों से जगमगाया विद्यालय परिसर शाहदरा में आग का तांडव: बड़ा बाजार में पटाखे से जलकर खाक हुई लहंगे की दुकान सिंगरामऊ*स्कूल गई दसवीं की छात्रा लापता प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा पुलिस ने गरीब बच्चों संग मनाई दीपावली, मिठाई और पटाखे बांटकर बिखेरी खुशियां तुलापुर में दीपावली पर जगमगाए 1100 दीपक प्रतापगढ़: तुलसी सदन में दिव्यांगजनों का दीपावली मेला, ट्राईसाइकिल वितरित*
प्रतापगढ़

स्वदेशी दिवाली के रंग में रंगा श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा उमरा, मिट्टी के दीपों से जगमगाया विद्यालय परिसर

रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने दिया राष्ट्रहित में स्वदेशी अपनाने का संदेश, दीपोत्सव में मिट्टी के दीयों से रोशन हुआ आश्रम एवं विद्यालय परिसर

उमरा, प्रतापगढ़। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा उमरा, प्रतापगढ़ के तत्वावधान में प्रकाश पर्व दीपावली को स्वदेशी दिवाली के रूप में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग तथा राष्ट्र की आर्थिक मजबूती में योगदान देने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकालीन सफाई एवं श्रमदान से हुआ। इसके बाद श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा द्वारा संचालित मां महा मैत्र्यायनी योगिनी अकेडमी के विद्यार्थियों के बीच रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में अक्षत प्रताप, राघवेंद्र, श्रेया निषाद, श्रेया मिश्रा, अनुज, श्रेयांस, आरव, अवी, सुहानी, शिवशक्ति, अंकुश एवं कार्तिक सहित अन्य बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से स्वदेशी अपनाने और देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।