जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
नौपेड़वा में तार टूटकर सड़क पर गिरा प्रतापगढ़ : ढकवा नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक त्यागी पद से हटाए गए* प्रतापगढ़:ब्राह्मण परिवार पर मुकदमे के विरोध में अधिवक्ताओं का आक्रोश* बोधी पट्टी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को दबोचा* प्रतापगढ़ : स्वच्छता कर्मियों के स्वास्थ्य को लेकर नगर पंचायत ढकवा में लगा स्वास्थ्य शिविर*
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ : ढकवा नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक त्यागी पद से हटाए गए*

राज्यपाल की मंजूरी के बाद शासन ने जारी किया आदेश, उपचुनाव तक प्रशासक व्यवस्था*

ढकवा नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक त्यागी

प्रतापगढ़। नगर पंचायत ढकवा के अध्यक्ष पद को लेकर शासन ने बड़ा आदेश जारी किया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद शासन ने उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम-1916 की धारा 48 (2) तथा धारा 54 (क) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अशोक त्यागी को नगर पंचायत ढकवा के अध्यक्ष पद से पदच्युत किए जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। शासनादेश में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम-1916 की धारा 48 के तहत अशोक त्यागी को तत्काल प्रभाव से नगर पंचायत ढकवा के अध्यक्ष पद से पदच्युत किया जाता है। उपचुनाव तक प्रशासक संभालेंगे जिम्मेदारी
अध्यक्ष पद रिक्त होने के बाद अब नगर पंचायत की कार्यप्रणाली प्रशासक व्यवस्था के तहत संचालित होगी। आदेश के अनुसार, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अध्यक्ष पद के उपनिर्वाचन की कार्रवाई पूरी होने तक नगर पंचायत अध्यक्ष की शक्तियों एवं कृत्यों का प्रयोग जिलाधिकारी, प्रतापगढ़ अथवा उनके द्वारा नियुक्त डिप्टी कलेक्टर स्तर के राजपत्रित अधिकारी द्वारा किया जाएगा। नियुक्त अधिकारी को शासनादेश में ‘प्रशासक’ कहा गया है। इसके साथ ही शासनादेश की प्रतिलिपि राज्य निर्वाचन आयोग, नगर निकाय निदेशालय, जिलाधिकारी प्रतापगढ़ तथा नगर पंचायत ढकवा के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
अब उपचुनाव पर टिकी निगाहें ।शासन के इस आदेश के बाद नगर पंचायत ढकवा में अध्यक्ष पद रिक्त हो गया है। अब अध्यक्ष पद के उपचुनाव तक नगर पंचायत का संचालन प्रशासक व्यवस्था के माध्यम से किया जाएगा।