जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़: तुलसी सदन में दिव्यांगजनों का दीपावली मेला, ट्राईसाइकिल वितरित* प्रतापगढ़: बेंती में श्री बागेश्वर धाम सरकार की कथा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का आईजी ने लिया जायजा* प्रतापगढ़: दीपावली पर वृद्धाश्रम पहुंचे एसपी दीपक भूकर, बुजुर्गों के बीच बांटी खुशियां* प्रतापगढ़ : छोटी दीपावली पर गोवंशों के संग जिलाधिकारी ने मनाया दीपोत्सव, गोशाला में उमड़ी सेवा की भावना* धनतेरस पर श्री गणपति ऑटो मोबाइल्स में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, दिनभर गुलजार रहा प्रतिष्ठान मेढ़ा में राम विवाह, हवन और विशाल भंडारे के साथ सात दिवसीय रामकथा काआज समापन
लखनऊ

प्रतापगढ़: बेंती में श्री बागेश्वर धाम सरकार की कथा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का आईजी ने लिया जायजा*

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि, बागेश्वर धाम कथा स्थल का आईजी ने पुलिस अधीक्षक के साथ किया निरीक्षण*

प्रतापगढ़। आगामी दिनों में बेंती में माननीय विधायक कुण्डा श्री रघुराज प्रताप सिंह द्वारा आयोजित होने वाले श्री बागेश्वर धाम सरकार के धार्मिक कथा कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र श्री अजय कुमार मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय के साथ कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन, पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा भीड़ नियंत्रण से संबंधित व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

*श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता*
पुलिस महानिरीक्षक श्री अजय कुमार मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के साथ ही पार्किंग एवं प्रवेश-निकास मार्गों को व्यवस्थित रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन की प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सतर्कता बरतने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं इस प्रकार सुनिश्चित की जाएं कि धार्मिक कथा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके। पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गंभीरता से कार्य किया जा रहा है।