जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़: तुलसी सदन में दिव्यांगजनों का दीपावली मेला, ट्राईसाइकिल वितरित* प्रतापगढ़: बेंती में श्री बागेश्वर धाम सरकार की कथा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का आईजी ने लिया जायजा* प्रतापगढ़: दीपावली पर वृद्धाश्रम पहुंचे एसपी दीपक भूकर, बुजुर्गों के बीच बांटी खुशियां* प्रतापगढ़ : छोटी दीपावली पर गोवंशों के संग जिलाधिकारी ने मनाया दीपोत्सव, गोशाला में उमड़ी सेवा की भावना* धनतेरस पर श्री गणपति ऑटो मोबाइल्स में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, दिनभर गुलजार रहा प्रतिष्ठान मेढ़ा में राम विवाह, हवन और विशाल भंडारे के साथ सात दिवसीय रामकथा काआज समापन
लखनऊ

प्रतापगढ़: तुलसी सदन में दिव्यांगजनों का दीपावली मेला, ट्राईसाइकिल वितरित*

जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन, दिव्यांगों के हुनर की सराहना; आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर*

प्रतापगढ़। शहर के तुलसी सदन में शनिवार को दोपहर करीब 3:30 बजे दिव्यांगजनों का दीपावली मेला आयोजित किया गया। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तत्वावधान में श्री सेवा आश्रम ट्रस्ट की ओर से आयोजित मेले का उद्घाटन राज्यसभा सांसद राधाकांत ओझा, सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। इस दौरान जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल भी वितरित की गई।

मेले में दिव्यांगजनों और बच्चों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर दिव्यांगजनों के हुनर और मेहनत की सराहना की। आयोजन के माध्यम से उनके कौशल को प्रोत्साहित करने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया।
राज्यसभा सांसद राधाकांत ओझा ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्हें उचित अवसर और प्रोत्साहन मिले तो वे आत्मनिर्भर बनकर समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि दिव्यांगजनों को सम्मान, समान अवसर और आत्मनिर्भरता प्रदान करना सभी का सामूहिक दायित्व है। ऐसे आयोजन उनके हुनर को पहचान दिलाने के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।श्री सेवा आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष धनंजय शुक्ला ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार और समाज तक पहुंचाना है, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल सके। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने आयोजन को दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण की दिशा में सराहनीय पहल बताया। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कमलेश वर्मा ने कहा कि दिव्यांगजनों को अपनी प्रतिभा और हुनर प्रदर्शित करने का मंच मिलने से उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलती है। ऐसे आयोजन उनके सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।