धनतेरस पर श्री गणपति ऑटो मोबाइल्स में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, दिनभर गुलजार रहा प्रतिष्ठान
मछलीशहर रोड, वारी बरईपार स्थित श्री गणपति ऑटो मोबाइल्स पर दिनभर ग्राहकों की भारी भीड़ जुटी
बरईपार (जौनपुर)। दीपावली पर्व के शुभारंभ के साथ शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर बाजारों में खासा उत्साह देखने को मिला। इसी क्रम में मछलीशहर रोड, वारी बरईपार स्थित श्री गणपति ऑटो मोबाइल्स पर दिनभर ग्राहकों की भारी भीड़ जुटी रही। धनतेरस के शुभ अवसर पर खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया। प्रतिष्ठान पर सुबह से ही ग्राहकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा।
इस अवसर पर प्रतिष्ठान के मालिक राकेश कुमार मिश्र ने ग्राहकों का स्वागत करते हुए कहा कि ग्राहक उनके लिए भगवान के समान हैं। ग्राहकों का विश्वास और संतुष्टि ही उनके प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि श्री गणपति ऑटो मोबाइल्स पर ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता के उत्पाद, उचित एवं प्रतिस्पर्धी दाम तथा बेहतर सेवा उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास किया जाता है।
उन्होंने धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
