मेढ़ा में राम विवाह, हवन और विशाल भंडारे के साथ सात दिवसीय रामकथा काआज समापन
राम विवाह की मनोहारी झांकी ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया
सिंगरामऊ/मेढा। क्षेत्र के मेढ़ा गांव में शिव शक्ति सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का शनिवार को राम विवाह, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन और विशाल भंडारे के साथ श्रद्धापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य यजमान प्रधानाचार्य शिव प्रकाश तिवारी (गजेंद्रपुर) सहित कथा के विभिन्न दिनों के यजमानों ने विधिवत पूजन-अर्चन कर कथा का श्रवण किया।
समापन अवसर पर राम विवाह की मनोहारी झांकी ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम और माता सीता के चरण पखारकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद हवन-पूजन का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्रीय लोगों ने पांच-पांच आहुतियां डालकर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ।

कथा के आयोजन में पूरे क्षेत्र के लोगों का सराहनीय योगदान रहा। समापन के अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान गांव और आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पंडित ब्रह्मदेव मिश्रा, ओमप्रकाश तिवारी एडवोकेट, प्रधानाचार्य शिव प्रकाश तिवारी, प्रधानाध्यापक समरजीत तिवारी, संतोष तिवारी एडवोकेट, सुभाष तिवारी एडवोकेट, उमेश तिवारी एडवोकेट, दिगंबर नाथ मिश्रा, भुलई सेठ, राकेश तिवारी पूर्व प्रधान, भगवान प्रसाद यादव ग्राम प्रधान, ओमप्रकाश मिश्रा अध्यक्ष ग्राम रोजगार सेवक, सुरेंद्र सिंह, पप्पू गुप्ता, राजकुमार यादव, रामकुमार यादव, वीरेंद्र दुबे, सुरेंद्र दुबे, महेंद्र दुबे, भगवती प्रसाद दुबे, पंडित महेंद्र प्रसाद पांडेय, इंद्रजीत तिवारी, डिंपल उपाध्याय, ज्ञान चंद, अरुण कुमार जायसवाल जिला ब्यूरो, सत्यदेव सिंह, दिनेश सिंह, शहतू सिंह,शिवकुमार शर्मा अध्यापक सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

