जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
प्रतापगढ़: तुलसी सदन में दिव्यांगजनों का दीपावली मेला, ट्राईसाइकिल वितरित* प्रतापगढ़: बेंती में श्री बागेश्वर धाम सरकार की कथा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का आईजी ने लिया जायजा* प्रतापगढ़: दीपावली पर वृद्धाश्रम पहुंचे एसपी दीपक भूकर, बुजुर्गों के बीच बांटी खुशियां* प्रतापगढ़ : छोटी दीपावली पर गोवंशों के संग जिलाधिकारी ने मनाया दीपोत्सव, गोशाला में उमड़ी सेवा की भावना* धनतेरस पर श्री गणपति ऑटो मोबाइल्स में उमड़ी ग्राहकों की भीड़, दिनभर गुलजार रहा प्रतिष्ठान मेढ़ा में राम विवाह, हवन और विशाल भंडारे के साथ सात दिवसीय रामकथा काआज समापन
लखनऊ

प्रतापगढ़ : छोटी दीपावली पर गोवंशों के संग जिलाधिकारी ने मनाया दीपोत्सव, गोशाला में उमड़ी सेवा की भावना*

रंजीतपुर चिलबिला बराछा गोशाला में दीवाली मिलन समारोह का हुआ आयोजन*

प्रतापगढ़, छोटी दीपावली के शुभ अवसर पर रंजीतपुर चिलबिला बराछा स्थित गोशाला में ‘दीवाली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना, अपर जिलाधिकारी प्रेमचन्द मौर्य, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार तिवारी, उप जिलाधिकारी सदर अनुष्का शर्मा, समाजसेवी रोशन लाल ऊमरवैश्य एवं प्रसिद्ध गायिका डॉ. शिवानी मातनहेलिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। समारोह के दौरान जिलाधिकारी सहित उपस्थित अधिकारियों एवं समाजसेवियों ने गोवंशों को गुड़, फल एवं हरा चारा खिलाकर गौ-सेवा की। इसके साथ ही गोवंशों के बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए चूनी, चोकर और पशु आहार का दान भी किया गया। दीपावली के पर्व पर गोवंशों के बीच खुशियां साझा करते हुए उपस्थित लोगों ने सेवा और संवेदना का संदेश दिया।

*पशु कल्याण कोष में अधिकारियों व समाजसेवियों का स्वैच्छिक योगदान*
गोशाला में संरक्षित गोवंशों के बेहतर रख-रखाव एवं पशु कल्याण के उद्देश्य से स्थापित ‘पशु कल्याण कोष’ में अधिकारियों, कर्मचारियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने स्वैच्छिक अंशदान किया। यह योगदान ऑनलाइन एवं डिजिटल भुगतान माध्यमों यूपीआई और क्यूआर कोड के जरिए किया गया। कार्यक्रम में गोवंश संरक्षण एवं पशु कल्याण के प्रति जनसहभागिता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।
*गौ-सेवा और संरक्षण में समाज की सहभागिता जरूरी : जिलाधिकारी*
इस अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने गौ-सेवा एवं गोवंश संरक्षण के पुनीत कार्य में सहयोग करने वाले सभी लोगों की सराहना करते हुए कहा कि गोवंशों की सेवा, संरक्षण एवं समुचित रख-रखाव में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता महत्वपूर्ण है। इस तरह के आयोजन समाज में सेवा, संवेदना एवं सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना, अपर जिलाधिकारी प्रेमचन्द मौर्य, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारियों एवं समाजसेवियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। समारोह के माध्यम से दीपावली के पावन पर्व पर गौ-सेवा, गोवंश संरक्षण एवं पशु कल्याण के प्रति जनसहभागिता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायी संदेश दिया गया।