जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर सेवा संकल्प के तहत सिगरामऊ थाना प्रभारी की अनूठी पहल* अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ उमरा प्रतापगढ़ में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया बाबा कीनाराम जी का षष्ठी पर्व रतासी चौराहे पर 20 सितंबर को लगेगा निःशुल्क नेचुरोपैथी हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता कैंप यूबीआई ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ आसपुर देवसरा क्षेत्र के आमापुर बाजार में मृत नीलगाय मिलने से फैली दुर्गंध*

युवा एंटी करप्शन की पहल पर एडीओ पंचायत ने तत्काल कराया निस्तारण*

मृत नीलगाय को हटवाते हुए कर्मचारी

प्रतापगढ़। विकासखंड आसपुर देवसरा के आमापुर बाजार में पानी की टंकी के पास मृत नीलगाय पड़े होने से आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मृत नीलगाय से दुर्गंध फैलने के कारण लोगों में असुविधा बनी हुई थी। मामले की जानकारी मिलते ही युवा एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने इसकी सूचना तत्काल एडीओ पंचायत को दी। एडीओ पंचायत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया और कुछ ही देर में टीम को मौके पर भेजकर मृत नीलगाय का नियमानुसार मिट्टी में निस्तारण करा दिया गया। समय रहते हुई कार्रवाई से स्थानीय लोगों को राहत मिली। क्षेत्रवासियों ने मृत नीलगाय के निस्तारण में पहल करने वाले युवा एंटी करप्शन संगठन तथा त्वरित कार्रवाई के लिए एडीओ पंचायत की सराहना की।