जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 — निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर
ब्रेकिंग
श्रीराम-जानकी रामलीला का भव्य शुभारंभ यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को विवरण में गलती सुधारने का मिलेगा मौका* सुल्तानपुर: अवैध खनन रोकने पहुंची राजस्व टीम पर हमला, नायब तहसीलदार व लेखपाल घायल* प्रतापगढ़ : 286 जोड़ों का मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह भव्य रूप से सम्पन्न* प्रतापगढ़ : दीपावली पर मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य विभाग का शिकंजा* प्रतापगढ़ : साइबर अपराध और ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़*
जौनपुर

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को विवरण में गलती सुधारने का मिलेगा मौका*

ऑनलाइन पोर्टल 12 नवंबर तक सक्रिय रहेगा

*प्रयागराज।** उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। बोर्ड ने विद्यार्थियों को अपने शैक्षिक अभिलेखों में दर्ज त्रुटियों को सुधारने का अवसर दिया है।

इसके तहत यदि किसी छात्र-छात्रा के नाम, फोटो अथवा अन्य व्यक्तिगत विवरण में कोई गलती दर्ज है तो उसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत ठीक कराया जा सकेगा। इसके लिए बोर्ड का ऑनलाइन पोर्टल 12 नवंबर तक सक्रिय रहेगा।

बोर्ड ने विद्यालयों को निर्देशित किया है कि वे अपने यहां पंजीकृत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के विवरण का सावधानीपूर्वक मिलान कर लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि सामने आती है तो निर्धारित समयसीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से संशोधन की प्रक्रिया पूरी कराएं।

इस पहल से उन विद्यार्थियों को विशेष राहत मिलेगी, जिनके शैक्षिक रिकॉर्ड में नाम या फोटो संबंधी गलतियां दर्ज हैं। निर्धारित तिथि के बाद संशोधन का अवसर मिलने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है, इसलिए विद्यार्थियों और विद्यालयों को समय रहते आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।