जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर सेवा संकल्प के तहत सिगरामऊ थाना प्रभारी की अनूठी पहल* अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ उमरा प्रतापगढ़ में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया बाबा कीनाराम जी का षष्ठी पर्व रतासी चौराहे पर 20 सितंबर को लगेगा निःशुल्क नेचुरोपैथी हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता कैंप यूबीआई ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ : आसपुर देवसरा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा*

चार निष्क्रिय देशी बम, तमंचा और जिंदा कारतूस बरामत*

आसपुर देवसरा पुलिस दो आरोपियों के साथ

प्रतापगढ़। अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आसपुर देवसरा पुलिस ने रात्रि चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से चार निष्क्रिय देशी बम, एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने विपिन यादव पुत्र राम बहाल यादव निवासी नीमा, थाना आसपुर देवसरा तथा अंकित गौतम पुत्र सभाजीत गौतम निवासी कवेली, थाना सिंगरामऊ, जौनपुर को गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर थाना आसपुर देवसरा में मु0अ0सं0 253/26, धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी विपिन यादव के विरुद्ध प्रतापगढ़, जौनपुर और सुल्तानपुर जनपदों के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मामले भी शामिल हैं। वहीं अंकित गौतम के विरुद्ध जौनपुर जनपद के थानों में दो मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवम त्रिपाठी के साथ कांस्टेबल सर्वेश पटेल, विनोद सरोज, अजीत चौहान और नन्दकिशोर शामिल रहे।