जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर सेवा संकल्प के तहत सिगरामऊ थाना प्रभारी की अनूठी पहल* अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ उमरा प्रतापगढ़ में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया बाबा कीनाराम जी का षष्ठी पर्व रतासी चौराहे पर 20 सितंबर को लगेगा निःशुल्क नेचुरोपैथी हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता कैंप यूबीआई ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस
प्रतापगढ़

उमरा प्रतापगढ़ में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया बाबा कीनाराम जी का षष्ठी पर्व

अघोरेश्वर महाप्रभु के जन्मोत्सव पर आश्रम परिसर में हुआ भव्य दीपोत्सव, भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण

प्रतापगढ़। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा उमरा, प्रतापगढ़ के तत्वावधान में अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी का 426वां षष्ठी पर्व एवं अघोरेश्वर महाप्रभु का 90वां जयंती पर्व श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाद्रपद शुक्ल पक्ष षष्ठी एवं सप्तमी के अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के साथ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल आश्रम परिसर में सफाई एवं श्रमदान से हुई। इसके बाद आरती-पूजन तथा सफल योनि के पाठ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए बाबा कीनाराम जी एवं अघोरेश्वर महाप्रभु के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।

अघोरेश्वर महाप्रभु के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर संध्या काल में विशेष आरती-पूजन एवं दीपोत्सव का आयोजन किया गया। दीपों की रोशनी से आश्रम परिसर जगमगा उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इसके पश्चात भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। आयोजकों ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं सेवाभाव से जुड़े लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।