जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर सेवा संकल्प के तहत सिगरामऊ थाना प्रभारी की अनूठी पहल* अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ उमरा प्रतापगढ़ में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया बाबा कीनाराम जी का षष्ठी पर्व रतासी चौराहे पर 20 सितंबर को लगेगा निःशुल्क नेचुरोपैथी हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता कैंप यूबीआई ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ : सीडीओ ने उ.मा. विद्यालय टेकापट्टी का किया निरीक्षण

बच्चों से संवाद कर पठन-पाठन और एमडीएम व्यवस्था की ली जानकारी*

विद्यालय का निरीक्षण करते हुए मुख्य विकास अधिकारी राम मोहन मीणा

प्रतापगढ़, 18 सितम्बर 2026। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राम मोहन मीणा ने विकासखंड बिहार अंतर्गत ग्राम पंचायत टेकापट्टी स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, पठन-पाठन और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद किया और उनकी पढ़ाई, शैक्षणिक गतिविधियों तथा विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों से मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की व्यवस्था के बारे में भी पूछताछ की तथा भोजन की गुणवत्ता और नियमितता की जानकारी ली।
मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप विद्यालय में पठन-पाठन का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही विद्यार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुसार नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।