जौनपुर, उत्तर प्रदेश
तीखी आवाज़ 24 निर्भीक · निष्पक्ष · निरंतर हिंदी समाचार · पूर्वांचल
ब्रेकिंग
30 लाख का इनामी नक्सली बृजेश गंझू मुठभेड़ में ढेर सेवा संकल्प के तहत सिगरामऊ थाना प्रभारी की अनूठी पहल* अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय महालक्ष्मी यज्ञ का शुभारंभ उमरा प्रतापगढ़ में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया बाबा कीनाराम जी का षष्ठी पर्व रतासी चौराहे पर 20 सितंबर को लगेगा निःशुल्क नेचुरोपैथी हेल्थ चेकअप एवं जागरूकता कैंप यूबीआई ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ : चाक - चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकली भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा

*विश्वकर्मा समाज के साथ क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, जयकारों से गूंजा ढकवा*

नगर पंचायत ढकवा में भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विश्वकर्मा समाज एवं क्षेत्रवासियों के सामूहिक सहयोग से भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज के लोगों के साथ क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में भगवान विश्वकर्मा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा शोभायात्रा का नेतृत्व हंसराज विश्वकर्मा ने किया। उनके साथ रंजीत विश्वकर्मा, सुरेंद्र विश्वकर्मा, जगदीश विश्वकर्मा, पिंटू विश्वकर्मा, प्रभाकर विश्वकर्मा, सचिन विश्वकर्मा, अरविंद, अजय तथा लालजी माहुली विश्वकर्मा सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा में भगवान विश्वकर्मा की आकर्षक झांकी सजाई गई, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर नजर आए। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं पेयजल की व्यवस्था की। युवाओं में भी शोभायात्रा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर पंचायत ढकवा प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिसकर्मी पूरे मार्ग पर मुस्तैद रहे और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा। इस अवसर पर क्षेत्र के संभ्रांत लोगों में डॉ. अशोक सिंह, पंकज सिंह, विजय मिश्र सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।आयोजकों ने शोभायात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जयंती समाज में एकता, परिश्रम, हुनर और सृजन की भावना को मजबूत करने का संदेश देती है। सामूहिक सहयोग से निकली शोभायात्रा ने ढकवा क्षेत्र में श्रद्धा और उत्सव का माहौल बना दिया।